पाकिस्तान में फांसी की सजा पाने वाले भारतीय कुलभूषण जाधव तक पहुंचने की भारतीय कोशिश लगातार 14वीं बार नाकाम होती दिख रही है, क्योंकि पाकिस्तान सेना ने कुलभूषण जाधव का काउंसलर एक्सेस देने से इनकार कर दिया है. पाक सेना के प्रक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने इस पर कहा है कि जाधव के मसले पर कोई समझौता नहीं हो सकता. कुलभूषण पाक विरोधी गतिविधियों में शामिल था, इसलिए हम जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दे सकते.