यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में गठबंधन को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने साफ कर दिया है कि बीजेपी को रोकने के लिए वह यूपी में गठबंधन करने को पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनकी एक ही शर्त है - 'गठबंधन में बराबरी और इज्जत'.
सबसे बड़ी बात यह है कि हमेशा ओवैसी को 'बीजेपी की बी-टीम' कहने वाले विपक्ष ने भी इस बार उनके बयान का स्वागत किया है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि "बीजेपी को हराने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है." इस वीडियो में हमारे संवाददाता रणवीर सिंह बता रहे हैं इस बयान के गहरे राजनीतिक मायने