भारत की कुलिनरी जर्नी को उसी जुनून, विश्वसनीयता और प्रभाव के साथ दिखाने का दावा बहुत कम प्लेटफॉर्म कर सकते हैं जैसा एनडीटीवी ने सालों से किया है। इसी क्रेडिबिलिटी की मिसाल बनते हुए 'एनडीटीवी फूड अवार्ड्स' का आयोजन किया गया, जहां पूरी तरह से जेनुइन और पारदर्शी तरीके से विजेताओं को चुना गया। इस ऐतिहासिक शाम को सेलिब्रेट करने के लिए फूड इंडस्ट्री के वो तमाम चेहरे एक छत के नीचे आए जिन्होंने भारतीय खाने को वैश्विक पहचान दिलाई है।