मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। हथियारों के प्रदर्शन, तेज डीजे और नई परंपराओं पर रोक लगाई गई है। प्रदेशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।