कहते हैं कि एक होता है अवसर मिलना और दूसरा होता है उस अवसर को ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल देना। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में ठीक ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे दुनिया के बेहद छोटे से द्वीपीय देश केप वर्डे के 40 बरस के बुजुर्ग गोलकीपर वोजिन्हा (Vozinha) ने। पुर्तगाली भाषा में वोजिन्हा का मतलब भले ही 'छोटी आवाज' होता हो, लेकिन आज उनकी धमक और नाम की गूंज पूरी दुनिया के डिजिटल स्पेस में सुनाई दे रही है।