Yogi VS Akhilesh: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। अपने पारंपरिक मुस्लिम-यादव और हालिया 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सोशल इंजीनियरिंग के सहारे लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता पाने वाली समाजवादी पार्टी अब सवर्ण वोट बैंक, खासकर ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पाले में लाने की बड़ी कवायद में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत आज लखनऊ पार्टी मुख्यालय में सवर्ण समाज के प्रमुख नेताओं, मौजूदा-पूर्व विधायकों और सांसदों की एक बेहद गोपनीय और रणनीतिक मीटिंग बुलाई गई है