महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर रात दिल्ली पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली आने से पहले वह जयपुर में उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसदों से मिले. खबर है कि उद्धव ठाकरे के 9 में से 5 सांसद नाराज चल रहे हैं और किसी भी वक्त पाला बदल सकते हैं. इन सांसदों के फोन 'नॉट रीचेबल' बताए जा रहे हैं, जिससे शिवसेना में एक और बड़ी टूट की आशंका बढ़ गई है. क्या एकनाथ शिंदे एक बार फिर उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं? क्या महाराष्ट्र में इतिहास खुद को दोहराएगा? देखिए इस रिपोर्ट में पूरी कहानी.