यूपी चुनाव को लेकर ताजा और सबसे बड़ी राजनीतिक हलचल. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज बहराइच की मटेरा विधानसभा सीट से अपने यूपी चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. मटेरा को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए ओवैसी की इस रैली ने सपा की टेंशन काफी बढ़ा दी है. इस दौरे का सबसे बड़ा विवादित हिस्सा ओवैसी का सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जाना है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी को खुली चेतावनी दी है. राजभर का कहना है कि अगर ओवैसी मजार पर चादर चढ़ाएंगे, तो महाराजा सुहेलदेव के वंशज चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने याद दिलाया कि बहराइच वही धरती है जहां राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव ने विदेशी आक्रांता मसूद गाजी को धूल चटाई थी.