छात्रों के आंदोलन को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी का आरोप है कि सरकार छात्रों को बेवजह परेशान कर रही है और उनके मुद्दों को गंभीरता से नहीं ले रही. उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी समस्याओं से कट चुकी है और छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है.