वियतनाम (Vietnam) के मशहूर फुकोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास हुए एक भीषण स्पीड बोट हादसे में 15 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया है। पर्यटन के लिए गए इन भारतीयों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब किनारे से महज 400 मीटर की दूरी पर तेज लहरों के कारण बोट अचानक समुद्र में पलट गई। इस मामले में वियतनाम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पीड बोट के ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की मदद से मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।