लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का पानी शहीद पथ की सर्विस लेन तक पहुंच गया है. फीनिक्स पलासियो मॉल जाने वाली सर्विस लेन पूरी तरह जलमग्न हो गई है. पानी भरने के बाद मॉल की सर्विस लेन को बैरिकेड कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. बुधवार शाम 6 बजे गोमती नदी का जलस्तर 107.24 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से अभी भी 1.26 मीटर नीचे है. जलस्तर बढ़ने के साथ ही शहीद पथ की सर्विस लेन पर बाढ़ का पानी भर गया है. इसी सर्विस लेन से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के कार्यालय तक भी पहुंचा जाता है. मौके से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट.