राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई सांसद पिछले तीन दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस सांसद दिल्ली पुलिस को काफी हैरान कर रहे हैं. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने भी 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर 23 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. ऐसे में राहुल गांधी समेत अन्य सांसद शायद ही दिल्ली पुलिस को चकमा दें पाएं.