मालदा से जोगबनी जा रही कोलकाता-जोगबनी एक्सप्रेस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रा के दौरान तेजस मंडल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. ट्रेन जैसे ही कटिहार स्टेशन के करीब पहुंची, सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तैनात RPF टीम हरकत में आ गई. RPF जवानों ने बिना एक पल गंवाए तेजस मंडल को कोच से बाहर निकाला और CPR समेत प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. राहत की बात यह रही कि समय पर मिली मदद से उनकी जान बच गई.