इंडिया गठबंधन के CEC के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक युवक की पिटाई कर दी. कहा जा रहा है कि युवक पीएम मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहा था. जिसके बाद कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी. युवक का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो रोते नजर आ रहा है. युवक का कहना है कि भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने की कोशिश की जा रही है.