गुजरात में मोरबी जिले के मालिया-मियाणा के पास कच्छ नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा सामने आया है. मालिया-मियाणा से कच्छ की ओर जा रहे मालधारी भेड़-बकरियों का झुंड लेकर हाईवे से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि 23 भेड़ों और 2 बकरियों समेत कुल 25 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में करीब 25 अन्य पशु घायल हुए हैं। पूरी घटना हाईवे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.