प्रोव्यू लाबोनी सोसाइटी की लिफ्ट बनी मुसीबत, बुजुर्ग घंटों रहे कैद

  • 1:05
  • प्रकाशित: अक्टूबर 08, 2026

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित प्रोव्यू लाबोनी अपार्टमेंट्स सोसाइटी में लिफ्ट एक बुजुर्ग के लिए मुसीबत बन गई. बुजुर्ग करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे और मदद के लिए लगातार आवाज लगाते रहे. काफी देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया. काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया.