ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में कॉलेज के बाहर हुई एक घटना ने सबको झकझोर दिया. दिनदहाड़े एक युवक ने छात्रा की गर्दन पर धारदार हथियार रखकर उसे धमकाया, वो भी लोगों के सामने. इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. कॉलेज के बाहर जो हुआ, उसने सुरक्षा व्यवस्था और युवाओं के बढ़ते आक्रामक व्यवहार पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.