सीएम योगी की गब्बर से तुलना और 'सड़क धंसने' के आरोपों पर भिड़े सपा-भाजपा नेता

  • 5:03
  • प्रकाशित: अगस्त 18, 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर आयोजित एनडीटीवी की लाइव डिबेट में समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता मनोज यादव और भाजपा समर्थक धनंजय गिरी के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली. चर्चा के दौरान सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने भाजपा प्रवक्ता पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना शोले फिल्म के विलेन 'गब्बर सिंह' से कर दी है, जहां वे कह रहे हैं कि 'चुप हो जाओ नहीं तो योगी आ जाएंगे.' उन्होंने इसे मुख्यमंत्री को डाकू बताने की उतावली करार दिया. मनोज यादव ने राज्य की भाजपा सरकार के विकास के दावों पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 'विजनरी' नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश में बनाए गए एक्सप्रेसवे लगातार धंस रहे हैं और सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं. उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में बने एक्सप्रेसवे और बांटे गए लैपटॉप का हवाला देते हुए कहा कि हमने जो सड़कें बनाईं वे 10 साल बाद भी वैसी ही हैं और 'डिजिटल इंडिया' गुल्ली-डंडा खेलने से नहीं बल्कि लैपटॉप बांटने से बनता है.