CM Yogi ने खेला मास्टरस्ट्रोक! अब महिला वोट किसकी तरफ?

  • 40:21
  • प्रकाशित: सितम्बर 10, 2026

बात उस वोट बैंक की है, जो 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सत्ता का रास्ता तय कर सकता है. इस बार मुकाबला सिर्फ जातीय समीकरणों और पारंपरिक वोट बैंक तक सीमित नहीं रहने वाला, क्योंकि सियासत के केंद्र में हैं महिला मतदाता. प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों पूरी ताकत झोंक रही हैं. एक तरफ योगी सरकार महिलाओं के लिए ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता के ऐलान के जरिए बड़ा दांव चल रही है, तो दूसरी ओर अखिलेश यादव पहले ही महिलाओं को ₹40,000 देने का वादा कर चुके हैं. यानी 2027 की चुनावी लड़ाई में आधी आबादी सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनती नजर आ रही है.

संबंधित वीडियो