पंजाब एण्ड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में जारी संकट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुप्पी तोड़ते हुए बस इतना कहा कि आरबीआई इस मामले को देख रहा है और फिलहाल सरकार इस मामले में दखल नहीं देगी. अपने बयान में उन्होंने कहा है कि आरबीआई ने बैंक के खाताधारकों को राहत दी है. अब 1 हजार की जगह 10,000 रुपये 6 महीने में निकाल सकेंगे. हालांकि खाताधारक अभी भी परेशान हैं.