देश में जल्द ही कागज की जगह प्लास्टिक नोट भी चलन में आ सकते हैं. हालांकि, मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं किए जाएंगे, बल्कि उनके साथ ही प्लास्टिक नोट भी प्रचलन में रहेंगे. केंद्र सरकार ने प्लास्टिक नोटों के ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इसके तहत ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट जारी किए जाएंगे. सरकार की योजना के अनुसार, शुरुआती चरण में बड़ी संख्या में इन नोटों का परीक्षण किया जाएगा. अब सवाल यह है कि ये प्लास्टिक नोट कैसे होंगे, किन मूल्यवर्गों में आएंगे और कितनी संख्या में जारी किए जाएंगे. प्लास्टिक नोट अधिक टिकाऊ, साफ-सुथरे और नकली नोटों पर रोक लगाने में मददगार माने जाते हैं. जल्द ही ये नए नोट लोगों के हाथों में नजर आ सकते हैं.