सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिद्धू के पास इकलौता रास्ता आम आदमी पार्टी में शामिल होने का है। सिद्धू खुद अभी मीडिया से दूर हैं, लेकिन ये संदेश साफ है कि राज्यसभा से इस्तीफे का मतलब बीजेपी से इस्तीफा है। हालांकि आम आदमी पार्टी से आ रही खबरों के मुताबिक पार्टी उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाएगी।