NDTV World Summit 2026: भारतीय खाने और जायके को दुनिया भर में पहचान दिलाने का वक्त आ गया है! NDTV World Summit 2026 में Taj Hotels, Resorts and Palaces के CEO Puneet Chhatwal ने भारतीय व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय तक विदेशी ब्रांड्स और अलग-अलग देशों के व्यंजनों का स्वागत किया है, लेकिन अब भारतीय खानपान को भी दुनिया के दूसरे देशों तक ले जाने का समय है। उन्होंने Food Tourism की संभावनाओं, Luxury की बदलती परिभाषा और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच भारत की बेहतर ब्रांडिंग पर भी बात की। क्या भारतीय व्यंजन दुनिया भर में भारत की पहचान और पर्यटन को नई ऊंचाई दे सकते हैं? जानिए NDTV World Summit 2026 में पुनीत छटवाल ने क्या कहा।