देश का बड़ा हिस्सा इस समय भारी बारिश की चपेट में है और कई शहरों में बादलों के कहर से हालात दलदल जैसे हो गए हैं. अगले 24 घंटों में किन-किन शहरों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, इसकी पूरी जानकारी भी हम आपको देंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि कैसे बारिश और बाढ़ की वजह से पहाड़ दरक रहे हैं. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी बादलों का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके अलावा बात होगी उत्तर प्रदेश की सियासत की, जो पूरी तरह हिंदुत्व की पिच पर आती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला हिंदुत्व के मुद्दे पर केंद्रित हो सकता है. वहीं, हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह शो भी दिखाएंगे, जो इन दिनों हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर साबित हो रहा है.