जंतर-मंतर पर खाना बांटने वाले जुनैद के चाचा का छलका दर्द, बोले- पुलिस रिश्तेदारों को उठा रही | Read

  • 3:20
  • प्रकाशित: जुलाई 31, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन का अहम चेहरा रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के वॉलंटियर मोहम्मद जुनैद मलिक की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद यह भी बातें सामने आईं कि जुनैद के परिवार के खिलाफ प्रशासन के द्वारा एक्शन लिया जा रहा है लेकिन पुलिस ने इस तरह के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था. जुनैद के चचेरे दादा आफताब अली घर पर पुलिस पहुंचने के सवाल पर कहते हैं, "हां पुलिस घर पर आई थी. रात को मेरे भतीजे मुस्तफा को ले गई थी. उन्होंने बच्चे को परेशान किया. यहां पर बदतमीजी करके गए. इसके बाद, रात को गांव के लोग गए और भतीजे को छुड़ाकर लाया गया था."

संबंधित वीडियो