जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: पुलिस कार्रवाई की जांच करेगी 5 सदस्यीय समिति

  • 8:49
  • प्रकाशित: अगस्त 21, 2026

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग के मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी. इस समिति में पांच सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे. समिति इस बात की जांच करेगी कि पेललेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और लाठीचार्ज का कितना इस्तेमाल किया गया और किन परिस्थितियों में इनका प्रयोग हुआ. इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान आंसू गैस के गोले दागे जाने की भी विस्तृत जांच की जाएगी. साथ ही, पेललेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

संबंधित वीडियो