पैलेट गन पीड़ित को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

  • 8:12
  • प्रकाशित: अगस्त 21, 2026

राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह अचानक दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. उनके साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचाब भी थे. राहुल गांधी पैलेट गन चलाने में कथित तौर पर शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वहां पहुंचे थे. राहुल गांधी के करीबी सूत्रों का कहना है कि पुलिस साहिल की FIR दर्ज नहीं कर रही है. ऐसे में राहुल खुद साहिल को अपने साथ लेकर पहुंचे हैं. राहुल गांधी थाने में ही धरने पर बैठ गए हैं. 

संबंधित वीडियो