झारखंड की राजधानी रांची में जेएसएससी पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा मार्च किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर निकले इस मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने अभेद्य बैरिकेडिंग और कंटीले तारों का इस्तेमाल किया. जब छात्र आगे बढ़े तो उन पर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और कई बार लाठीचार्ज किया गया.छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं. हालांकि, सरकार का दावा है कि 98% मांगें मान ली गई हैं और जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया गया है.इस घटना पर सियासत भी तेज है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर बोलने वाले विपक्षी नेता रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप क्यों हैं.
दूसरी तरफ, संसद में भी भारी हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन पर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब और इस्तीफे की मांग की. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि गृह मंत्री सदन में जवाब देने को तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को सुनना होगा. वहीं, समाजवादी पार्टी 'चढ़ावा चोरी' के मुद्दे पर विरोध जता रही है.