संसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, FIR की मांग पर अड़े

  • 32:38
  • प्रकाशित: अगस्त 21, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. राहुल गांधी आज संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं. वह जंतर-मंतर पर एसजेपी (कॉक जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि जब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह थाने के बाहर से नहीं हटेंगे. दूसरी ओर, पुलिस और सरकार का कहना है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर चुका है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इस बीच बीजेपी ने राहुल गांधी के धरने पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि राहुल गांधी थाने के बाहर धरना देकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं.

संबंधित वीडियो