"हर सवाल का जवाब दूंगा, वो भी बताऊंगा... ", अमित शाह का विपक्ष को चैलेंज

  • 4:55
  • प्रकाशित: अगस्त 12, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी विपक्ष के हंगामे के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि आज दोपहर 3 बजे से जंतर-मंतर पर हुई लाठीचार्ज पर चर्चा शुरू होगी. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. हम हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं. हम आज 3 बजे से कल तीन बजे तक चर्चा को तैयार हूं. इस दौरान मैं यह भी बताऊंगा कि विपक्ष चर्चा से क्‍यों भाग रहा है. चर्चा में सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. विपक्ष सिर्फ हंगामा करने पर तुला है. चर्चा में जनता के सामने सब स्पष्ट हो जाएगा. जनता तय करे कि कौन चर्चा से भाग रहा है. विपक्षी नेताओं के बयानों पर शाह ने कहा कि लापता, भगोड़े और भाग गए जैसे शब्द ठीक नहीं हैं. 

संबंधित वीडियो