लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. इस पूरा सत्र एक तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया. इस दौरान कुछ ही बिल पास हो पाए, वो भी विपक्ष की गैरमौजूदगी में. गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को विपक्ष के सामने चर्चा का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन विपक्ष चर्चा के मूड में नजर नहीं आया.