संसद परिसर में आज एनडीए सांसद विपक्ष के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नजर आए. इस दौरान एनडीए सांसद नारे लगाते हुए नजर आए- राहुल गांधी चर्चा से भागे मत... दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह अब जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज पर संसद में अपनी बात रखने के लिए तैयार हो गए हैं. लेकिन विपक्ष ने अब राम मंदिर में कथित चंदा चोरी मामले का रोड़ा अटका दिया है. ऐसे में अब विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में एनडीए सांसद भी प्रदर्शन करने के लिए उतर गए हैं.