Kachehri: ईरान ने छेड़ दी 'Meme War'! ट्रंप को बना दिया 'टॉय स्टोरी'

  • 4:14
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

जंग अब सिर्फ मिसाइलों और टैंकों से नहीं लड़ी जाती. आज की लड़ाई स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी जारी है. एक तरफ अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने रडार सिस्टम और युद्धपोत तैनात कर रहा है, तो दूसरी तरफ ईरान ने सोशल मीडिया पर एक नया मोर्चा खोल दिया है – मीम और AI वॉर.

ईरानी मीडिया और दूतावासों ने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को लेकर मीम्स और AI वीडियो की ऐसी बाढ़ ला दी है, जो लाखों लोगों तक पहुंच रही है. ट्रंप को कभी टॉय स्टोरी के किरदारों में दिखाया जा रहा है, कभी लेगो खिलौने की तरह, तो कभी दुनिया की समस्याएं बढ़ाने वाले डॉक्टर के रूप में पेश किया जा रहा है.

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह ईरान की साइकोलॉजिकल वॉरफेयर रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद अमेरिकी नेतृत्व को गैर‑गंभीर दिखाना और अमेरिका के सैन्य खौफ को कमजोर करना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की साइबर आर्मी और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की इंटेलिजेंस यूनिट ने इसके लिए खास सॉफ्ट वॉर विंग बना रखे हैं.

सवाल यही है. क्या महायुद्ध के बीच ईरान ने मीम वॉर में बढ़त बना ली है. क्या डिजिटल हमले अब मिसाइलों से ज्यादा असरदार साबित हो रहे हैं. अमेरिका पर यह नया डिजिटल प्रहार कितना खतरनाक है.
 

संबंधित वीडियो