साल 2019 के चुनावों में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मायावती की भूमिका अहम होगी, इसके लिए अलग-अलग विपक्षी दलों के साथ सीटों की साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत में मायावती ने कड़ी शर्ते रखी हैं. दरअसल मायावती कई राज्यों में एक साथ दलों के साथ एक पैकेज डील करना चाहती हैं. मायावती ने कहा कि बसपा गठबंधन करके किसी भी पार्टी के साथ तभी चुनाव लड़ेगी जब हमारी पार्टी को गठबंधन में सम्मानजनक सीटें मिलेंगी.