MAVERICK JASPAL: भारतीय शूटिंग के पहले सुपरस्टार, जिन्होंने विश्व में बजाया भारत का डंका

  • 5:35
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

सिर्फ़ तीन महीने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और एशियाड के सुपरस्टार शूटर जसपाल राणा का सिर्फ़ 49 साल की उम्र में निधन हो गया और पूरी भारतीय खेल की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई. राणा भारतीय शूटिंग के पहले सुपरस्टार थे. 1994 के वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में इटली (मिलान) में राणा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में गोल्ड जीता और हर भारतीय घर में शूटिंग स्पोर्ट को पहचान मिल गई. बतौर खिलाड़ी राणा ने एशियाड में 4 गोल्ड समेत 8 मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड समेत 15 मेडल जीते. उनका खेल ओलिंपिक खेलों का हिस्सा नहीं रहा वरना ये कहानी कुछ और ही हो सकती थी.