सत्ता छिनते ही 'स्ट्रीट फाइटर' बनीं ममता! TMC में बगावत के बीच धरने पर बैठीं

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है! चुनाव जीतने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस में ऐसा सियासी बवंडर उठा है जो थमने का नाम नहीं ले रहा.

क्या बंगाल में भी 'महाराष्ट्र मॉडल' दोहराया जाने वाला है? सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी के करीब 60 विधायक बागी हो चुके हैं. ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में ये विधायक नहीं पहुंचे, और उल्टे पार्टी से निकाले गए दो विधायकों (रितब्रत बनर्जी और संदीपन साहा) के नेतृत्व में 50 विधायकों की 'सीक्रेट मीटिंग' की खबरें सामने आ रही हैं. इन सबके बीच, 15 साल बाद 'स्ट्रीट फाइटर' ममता बनर्जी एक बार फिर बीजेपी सरकार के खिलाफ और अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में सड़क पर उतरकर धरना दे रही हैं.

इस वीडियो में देखिए ग्राउंड जीरो से हमारे रिपोर्टर ऋतिक मंडल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और इसके बाद राजनीतिक विश्लेषकों (BJP के अनिरुद्ध प्रताप सिंह, TMC समर्थक बादल देवनाथ और कांग्रेस के ओम प्रकाश जायसवाल) के बीच हुई जोरदार और तीखी लाइव बहस!
 

संबंधित वीडियो