मध्य पूर्व की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है. एक तरफ जहां अमेरिका और ईरान के बीच अगले हफ्ते एक बड़े 'शांति समझौते' की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जमकर फटकार लगाई है. सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर यह है कि लेबनान पर इजरायल के लगातार हमलों से ट्रंप इतने भड़क गए कि उन्होंने फोन पर नेतन्याहू को 'पागल' तक कह डाला! दरअसल, इजरायल की आक्रामकता के कारण ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत तोड़ने की धमकी दे दी थी, जिसके बाद ट्रंप को यह सख्त रुख अपनाना पड़ा.
इस खास रिपोर्ट में हमारे वरिष्ठ संवाददाता राजीव समझा रहे हैं कि आखिर वो कौन सा 'बीच का रास्ता' है जिस पर अमेरिका और ईरान राजी हो सकते हैं? क्या ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार है? क्या अमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियों को वापस करेगा? और इस पूरे युद्ध में अमेरिका के शक्तिशाली हथियारों और उसकी ग्लोबल साख को कितना भारी नुकसान पहुंचा है?
पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!