असद के एनकाउंटर से क्यों खुश हैं उसके पड़ोसी? बोले- अच्छा किया

यूपी के गाजियाबाद में दोस्ती को कलंकित करने वाले 'सूर्या हत्याकांड' के बाद योगी सरकार की पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. वारदात के महज 48 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया था कि कैसे असद ने बेरहमी से सूर्या की हत्या की थी. एनडीटीवी की टीम जब एनकाउंटर के बाद असद के पड़ोसियों के पास पहुंची, तो उन्होंने इस कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया. पड़ोसियों ने साफ कहा कि चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, जो गलत करेगा उसे सजा मिलनी ही चाहिए. उन्होंने पुलिस के इस एनकाउंटर को पूरी तरह सही ठहराया.

संबंधित वीडियो