सरकारी जमीन पर बनी दरगाह पर बड़ा बुलडोजर एक्शन!

दोपहर की दमदार खबरों में आपका स्वागत है! इस बुलेटिन में हम दो सबसे बड़ी और अहम खबरों पर विस्तार से बात कर रहे हैं. पहली बड़ी खबर महाराष्ट्र के मुंबई से है. आरे कॉलोनी के जंगली इलाके में स्थित हजरत सैयद बरकत अली दरगाह पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है. पुलिस की भारी मौजूदगी में इस अवैध ढांचे को हटाया गया. प्रशासन का कहना है कि यह दरगाह सरकारी जमीन पर बनी थी और ट्रस्टियों को कई बार नोटिस देने के बावजूद इसे नहीं हटाया गया था. आखिर इस 'बुलडोजर एक्शन' के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी क्या है? हमारे ग्राउंड रिपोर्टर अनुज रायते ने मौके से पूरी जानकारी दी है.

वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी पारा अभी से हाई हो चुका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ-हत्या और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले मौलानाओं को कड़ा जवाब दिया है. सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा, "गाय हमारे लिए पशु नहीं, हमारी माता है... तुम्हारी सोच पशुवत है जो तुम गौ माता को पशु बोलते हो!" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यूपी में गौ-हत्या करने वालों की कई पीढ़ियां याद रखेंगी.

क्या है मुस्लिम धर्मगुरुओं की इस पर राय? आखिर गाय को लेकर यूपी की राजनीति में अचानक इतनी गर्मी क्यों आ गई है? अखिलेश यादव और मायावती की क्या है तैयारी?

इन सभी सवालों के जवाब और ग्राउंड जीरो से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

संबंधित वीडियो