पाली जिले के बाली तहसील क्षेत्र में एसीबी ने पटवारी विक्रम को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद लोग खुशी से झूम उठे. ग्रामीणों ने एसीबी टीम का स्वागत ढोल और थाली बजाकर किया. ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करता था.