हनीट्रैप, जासूसी, ब्रेनवॉश और ISI का 'खेल', सावधान वरना अगला नंबर आपका?

देश की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद चिंताजनक साजिश का बड़ा खुलासा NDTV पर हुआ है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब सीधे जंग लड़ने के बजाय 'हनी ट्रैप' और 'हाई-टेक कैमरों' को अपना हथियार बनाकर हमारे घरों और मोबाइलों में घुसपैठ कर रही है. इस स्पेशल रिपोर्ट में देखिए कि कैसे जम्मू का एक आम युवा, 23 साल का करन, सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत लड़की के झूठे जाल में फंस गया. स्नैपचैट और व्हाट्सएप के जरिए शुरू हुई ये दोस्ती धीरे-धीरे देश की जासूसी के बड़े नेटवर्क में बदल गई. महज 2000 रुपये के लालच और एक धोखेबाज OTP के जरिए ISI ने करन के पूरे फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. इसके बाद उससे सेना के बंकरों, पुलों और मिलिट्री इंस्टॉलेशन की तस्वीरें और लोकेशन भेजने को कहा गया.

संबंधित वीडियो