सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में एक्शन शुरू, सड़कों पर उतरी पुलिस फोर्स

उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR में कानून व्यवस्था को लेकर इस वक्त कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. गाजियाबाद के बहुचर्चित 'सूर्या हत्याकांड' के बाद यूपी पुलिस पूरे एक्शन में आ गई है. अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गाजियाबाद में 'ऑपरेशन दुर्जन' (Operation Durjan) की शुरुआत कर दी गई है. इस ऑपरेशन के तहत संदिग्धों की सघन तलाशी और वेरिफिकेशन का काम जोरों पर है. इतना ही नहीं, हत्याकांड के मास्टरमाइंड असद के घर पर बुलडोजर एक्शन का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है.

दूसरी तरफ, गाजियाबाद के इस खौफनाक कांड जैसी ही एक और वारदात दिल्ली के उस्मानपुर से सामने आई है, जहां एक 17 साल के नाबालिग (अभिषेक) की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है.

इन सबके अलावा, उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यूपी के आजमगढ़ से आईएसआई (ISI) और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर काम करने वाले एक खतरनाक आतंकी मोहम्मद शेख को गिरफ्तार किया गया है. इस आतंकी को एक महिला नेता की हत्या और राजनीतिक दफ्तरों की रेकी का टारगेट दिया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद यूपी में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

साथ ही मथुरा से भी एक चौंकाने वाली खबर है, जहां खुद को IIT इंजीनियर बताने वाला एक शख्स 'बाबा कालनेमि' का भेष धरकर युवतियों का ब्रेनवॉश करता था और 'गंधर्व विवाह' के नाम पर उनका यौन शोषण करता था. पुलिस ने आरोपी अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

इन सभी बड़ी और सनसनीखेज खबरों की पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें!

संबंधित वीडियो