अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में दान और चढ़ावे की चोरी के मामले में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस पूरे विवाद को लेकर आज देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court) में दायर याचिकाओं पर एक बड़ी सुनवाई होनी है, जिसमें इस पूरे घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही, आज सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) भी खत्म हो रही है, जिससे कानूनी गलियारों में हलचल तेज है।