Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी और निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई की टीम ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के पांचवें आरोपी विनय राय उर्फ पमपम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से यूपी के गाजीपुर (देवरिया गांव) का रहने वाला है और उस पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सीबीआई आरोपी को लेकर बंगाल रवाना हो गई है।