Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई इलाकों में बरसात ने रफ्तार पकड़ रही है....तो वहीं राज्य में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही है। मुंबई, ठाणे और पुणे के नगर निगम के चुनाव क्या महायुति साथ में लड़ेगी या फिर अकेले? इस पर अटकलों का बाज़ार गर्माया हुआ है... ख़बर ये भी है कि बीजेपी के विधायकों ने महाराष्ट्र के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की शिकायत भी की थी..