अब 3 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में! लखनऊ-कानपुर के बीच हवा से बातें करेंगी गाड़ियां

  • 7:10
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में आज एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। 'एक्सप्रेसवे प्रदेश' के नाम से अपनी पहचान बना चुके यूपी को एक और शानदार सौगात मिल रही है। राजधानी लखनऊ को औद्योगिक नगरी कानपुर से जोड़ने वाले 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) का आज 13 जुलाई 2026 को भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से इस बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित करेंगे।

संबंधित वीडियो