Meerut SSP Slap Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में बीए की दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या और उसके बाद हुए भारी हंगामे के बाद सूबे की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस गंभीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस (Congress) ने सीधे तौर पर पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का एक उच्च स्तरीय डेलिगेशन मेरठ के लिए रवाना हो रहा है। इस डेलिगेशन में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) मुख्य रूप से शामिल हैं, जो आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।