देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) के पायधुनी इलाके से इंसानियत को तार-तार करने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस सनसनीखेज घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में भारी जन-आक्रोश फैल गया है। न्याय की मांग को लेकर सैकड़ों गुस्साए स्थानीय नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन (Paydhuni Police Station) का घेराव कर दिया और आरोपी को सख्त से सख्त सजा यानी फांसी देने की मांग पर अड़ गए।