'बयान वापस लें, नहीं तो...' बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर को भेजा नोटिस

  • 2:48
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

बीजेपी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को एक कानूनी (लीगल) नोटिस भेजा है. उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में बीजेपी पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया था. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए सीएम को अल्टीमेटम दिया है कि या तो वे अपना बयान वापस लें, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें. दूसरी तरफ, कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी तीन हफ्ते की यूरोप यात्रा (छुट्टी) के बाद आज स्वदेश लौट रहे हैं. राहुल गांधी की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब 20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है. वापसी के बाद राहुल 17 जुलाई को देहरादून में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत पेपर लीक मुद्दे पर युवाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पंजाब से लेकर कर्नाटक तक पार्टी के कई आंतरिक मसलों पर भी रणनीति बनाएंगे.

संबंधित वीडियो