ओमान के सोहार बंदरगाह से दुबई के जेबेल अली पोर्ट जा रहे एक साइप्रस-ध्वजित जहाज पर हमले का दावा किया जा रहा है. जहाज में भारतीय क्रू सदस्य सवार थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज पर हमला ओमान के मुसंदम प्रांत के पास, होरमुज़ जलडमरूमध्य क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि 11 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय क्रू सदस्य लापता है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं. अमेरिका ने F-35C, F/A-18 लड़ाकू विमानों और टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई की तस्वीरें भी जारी की हैं.